Home > Entertainment > Jamshedpur: गोलमुरी अपने ससुराल शादी में आईं वीडियो ब्लॉगर सबा इब्राहिम के साथ सेल्फी लेने को लोग बेताब, सबा बोलीं-जमशेदपुर के गोलगप्पे बेहद मजेदार

Jamshedpur: गोलमुरी अपने ससुराल शादी में आईं वीडियो ब्लॉगर सबा इब्राहिम के साथ सेल्फी लेने को लोग बेताब, सबा बोलीं-जमशेदपुर के गोलगप्पे बेहद मजेदार

जमशेदपुर : मशहूर वीडियो ब्लॉगर सबा इब्राहिम इन दिनों जमशेदपुर में हैं। यहां गोलमुरी में अपनी ससुराल में वह शादी समारोह में भाग लेने आई हैं। बुधवार को सबा इब्राहिम बारात के साथ भालूबासा गई थीं। भालूबासा मैदान में शादी का समारोह आयोजित था। गुरुवार को एग्रिको में रिसेप्शन है। सबा 4 फरवरी को जमशेदपुर पहुंचीं और अपनी ससुराल में हल्दी के कार्यक्रम में शिरकत की। यहां उन्हें ढेर सारा प्यार मिल रहा है। रोज जमशेदपुर की युवतियां जाकर उनके साथ सेल्फी लेती हैं। लोग उनके साथ सेल्फी लेने को बेताब हैं। साकची मंगला हाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल भी सबा इब्राहिम से मिलने पहुंचे। उनके साथ सेल्फी ली। शाही आदिल ने जमशेदपुर आने पर सबा इब्राहिम का शुक्रिया अदा किया और कहा कि सबा इब्राहिम महिलाओं के लिए एक मिसाल हैं। इस दौरान पत्रकारों से सबा इब्राहिम ने बात भी की। सबा इब्राहिम ने बताया कि अभी तक वह शादी में मशगूल थीं। अब फ्री हुई हैं और जमशेदपुर घूमना चाहती हैं। सबा इब्राहिम ने बताया कि उन्होंने सुना था कि जमशेदपुर के गोलगप्पे बेहद टेस्टी होते हैं। उन्होंने गोलगप्पे खाए हैं। यह वाकई मजेदार हैं। सबा इब्राहिम ने कहा जमशेदपुर के लोग इतने प्यारे हैं। उन्हें यहां आकर पता चला। सबा इब्राहिम ने कहा कि बिग बॉस एक अच्छा शो है। लेकिन, वह कभी इस शो में नहीं जाना चाहती क्योंकि यह एक मुश्किल टास्क है।
.

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply