Home > Crime > Jamshedpur: पोटका के सिगदी गांव के पास अचानक सामने ऑटो आने पर अनियंत्रित हो गई बाइक, सड़क दुर्घटना में राज मिस्त्री घायल

Jamshedpur: पोटका के सिगदी गांव के पास अचानक सामने ऑटो आने पर अनियंत्रित हो गई बाइक, सड़क दुर्घटना में राज मिस्त्री घायल

जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के सिगदी गांव के पास सड़क दुर्घटना में राजमिस्त्री सुनील माहली गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सर, चेहरे और पैर में चोट आई है। पैर की हड्डी टूट गई है। सुनील माहली को इलाज के लिए पोटका के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जमशेदपुर के के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने मंगलवार की सुबह सुनील माहली को लाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।‌ एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। सुनील माहली पोटका के मातकमडीह गांव का रहने वाला है। सुनील माहली की ससुराल परसुडीह में है। वह परसुडीह में किराए पर रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। सुनील माहली अपने घर मातकमडीह जा रहा था। तभी रास्ते में दुर्घटना घटी। उसने बताया कि अचानक सामने ऑटो आ गया और ऑटो से बचने के चक्कर में उसकी गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply