Home > Jamshedpur > Jamshedpur : मानगो के डिमना रोड स्थित मून सिटी के पास डस्टबिन में लगी आग फैलने से पुआल गाड़ी जली, हजारों का नुकसान+ वीडियो

Jamshedpur : मानगो के डिमना रोड स्थित मून सिटी के पास डस्टबिन में लगी आग फैलने से पुआल गाड़ी जली, हजारों का नुकसान+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो के डिमना रोड स्थित मून सिटी के पास रविवार की सुबह किसी ने डस्टबिन में आग लगा दी। डस्टबिन धू धू कर जलने लगी। डस्टबिन की आग पास में खड़ी पुआल गाड़ी तक पहुंच गई। इससे पुआल में आग लग गई। पुआल गाड़ी धू धू कर जलने लगी। आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। फौरन लोग आग बुझाने दौड़े। पुआल गाड़ी से आग बढ़ सकती थी। आग बढ़ने से नुकसान हो सकता था। आग आसपास की दुकान में लग सकती थी। इसलिए लोग बाल्टियों से पानी डालकर पुआल गाड़ी और डस्टबिन की आग बुझाने लगे। लोगों ने गाड़ी से पुआल हटाने की भी कोशिश की। ताकि आग ज्यादा ना फैले।

किसी ने घटना की सूचना अग्नि शमन विभाग को दे दी। इसके बाद अग्नि शमन विभाग की एक गाड़ी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इलाके के लोगों का कहना है कि किसी ने जानबूझकर डस्टबिन में आग लगा दी थी। इसके चलते यह बड़ा हादसा हुआ।

 

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
मानगो गोलचक्कर के पास अनियंत्रित हुई यात्री बस, दो बाइकें रौंदी, बड़ा हादसा टला
Jamshedpur News: झारखंड आंदोलन में योगदान के लिए बाबर खान को मिला प्रशस्ति पत्र
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज

Leave a Reply