Home > Business > Tata Steel: टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू, पुरानी टीम ने जीत का परचम किया बुलंद, मीडिया को चुनाव से दूर रखने पर उठे सवाल

Tata Steel: टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू, पुरानी टीम ने जीत का परचम किया बुलंद, मीडिया को चुनाव से दूर रखने पर उठे सवाल

जमशेदपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन में इस बार पुरानी टीम ने ही जीत का परचम बुलंद किया है। अध्यक्ष पद पर संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी निर्विरोध चुने गए हैं। लाइम प्लांट से आने वाले संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी पहले कमेटी मेंबर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। उसके बाद अध्यक्ष पद पर भी उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उनके खिलाफ किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। उपाध्यक्ष के चार पदों पर शाहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह, संजय तिवारी और राजीव कुमार चौधरी ने जीत दर्ज की है। सहायक सचिव के तीन पदों पर नितेश राज, श्याम बाबू और अजय कुमार चौधरी जीते हैं। कोषाध्यक्ष के पद पर अमोद कुमार दुबे ने चुनाव जीता है। महामंत्री पद पर सतीश सिंह तीसरी बार जीते हैं। उनके खिलाफ विपक्ष के आरसी झा चुनाव लड़े थे। डेप्युटी प्रेसिडेंट के पद पर कोक प्लांट के शैलेश सिंह चुनाव जीतने में कामयाब रहे। वह पिछली कमेटी में भी डिप्टी प्रेसिडेंट थे। उनके खिलाफ कमेटी मेंबर अरविंद पांडे और राकेश कुमार चुनाव में मैदान में थे। कोषाध्यक्ष के पद पर आमोद दुबे और संतोष कुमार के बीच चुनाव हुआ। अमोद कुमार दुबे चुनाव जीत गए हैं। वह पहली बार कोषाध्यक्ष बने हैं। टाटा वर्कर्स यूनियन की 214 सीटों पर 145 सीटों पर चुनाव हुआ है। 69 कमेटी मेंबर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस चुनाव में मीडिया को दूर रखा गया। इससे चुनाव पर सवाल उठ रहे हैं। 

Leave a Reply