Home > Jamshedpur > Jamshedpur: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने फहराया तिरंगा

Jamshedpur: प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने फहराया तिरंगा

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के साकची में अमानत रोड स्थित कार्यालय में गणतंत्र दिवस के मौके पर अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने राष्ट्रीय ध्वज को फहरा कर सलामी दी। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारा अधिकार, हमारे कर्तव्य हमारी जिम्मेदारियों को दर्शाता है। साथ ही उन्होंने देश के प्रति प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदार बनने और राष्ट्र पहले की भावना रखने की बात कही। इस मौके पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष बी श्रीनिवास, वरीय पत्रकार कुलविंदर सिंह, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, सुमित झा, सहायक सचिव अमित तिवारी, उत्तम गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनमन पांडेय, डॉ मिथिलेश चौबे, रघुवंशमणि सिंह, रवि कुमार, रवि झा, अनवर शरीफ, अशोक झा, जितेंद्र कुमार, शशिभूषण, मनप्रीत सिंह, सुनील आनंद, स्मिता कुमारी, निखिल सिन्हा अन्य मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply