Home > Education > Jamshedpur : लोयोला व सेंट मैरीज स्कूल में एंट्री क्लास में एडमिशन लेने वाले बच्चों का लिया जा रहा इंटरव्यू, अभिभावक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक से की शिकायत

Jamshedpur : लोयोला व सेंट मैरीज स्कूल में एंट्री क्लास में एडमिशन लेने वाले बच्चों का लिया जा रहा इंटरव्यू, अभिभावक संघ ने जिला शिक्षा अधीक्षक से की शिकायत

जमशेदपुर: जमशेदपुर के लोयोला व सेंट मैरीज में स्कूल सत्र 2024-25 के लिए एंट्री क्लास में एडमिशन लेने वाले बच्चों का इंटरव्यू लिया जा रहा है। जमशेदपुर अभिभावक संघ ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार ने बुधवार को जिला शिक्षा अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंप कर ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही एक आदेश जारी करने की मांग की गई है कि निजी स्कूलों में बच्चों का इंटरव्यू ना लिया जाए। लॉटरी सिस्टम में जो बच्चे प्रवेश के लिए पात्र पाए गए हैं, उन सब को बिना इंटरव्यू लिए ही प्रवेश दिया जाए। गौरतलब है कि पहले इंटरव्यू लेकर ही बच्चों को स्कूल में एंट्री कक्षा में प्रवेश दिया जाता था। लेकिन, बाद में इसे बंद कर लॉटरी सिस्टम किया गया। ताकि एंट्री कक्षा में सभी बच्चों का प्रवेश हो सके। लेकिन अब फिर कतिपय स्कूलों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए लॉटरी में पास बच्चों का इंटरव्यू लेना शुरू किया है। जमशेदपुर अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार कहते हैं कि ऐसा करना बच्चों का मानसिक उत्पीड़न है। स्कूलों को ऐसा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का इंटरव्यू लेना आरटीई अधिनियम 2009 का उल्लंघन है। इस उल्लंघन के आरोपी को ₹50000 तक जुर्माना करने का प्रावधान है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply