Home > Jamshedpur > Jamshedpur : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस की परेड का हुआ फाइनल रिहर्सल, डीसी व एसएसपी ने जवानों को दिए दिशा निर्देश+ वीडियो

Jamshedpur : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस की परेड का हुआ फाइनल रिहर्सल, डीसी व एसएसपी ने जवानों को दिए दिशा निर्देश+ वीडियो

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में बुधवार को 75 वें गणतंत्र दिवस की परेड का फाइनल रिहर्सल हुआ। इस रिहर्सल में परेड में शामिल होने वाली सभी नौ टुकड़ियों के जवान मौजूद थे। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री और एसएसपी किशोर कौशल ने परेड का जायजा लिया। इसके बाद जिप्सी पर घूम कर परेड की सलामी भी ली। हू ब हू वही सब हुआ जो गणतंत्र दिवस के दिन होने हैं।

इसके बाद डीसी व एसएसपी ने जवानों को जरूरी हिदायतें भी दीं। एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि सभी जवानों को जो दिशा निर्देश दिए गए हैं। परेड के दिन उनका पालन करें। डीसी ने कहा कि परेड में शामिल होने वाले जवानों के लिए जरूरी है कि वह मानसिक तौर पर भी पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सभी टुकड़ियों के जवानों ने परेड में अच्छा प्रदर्शन किया है। यही प्रदर्शन गणतंत्र दिवस के दिन भी करना है। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के दिन गोपाल मैदान में परेड होगी। इसके बाद विभिन्न कंपनियों और सरकारी विभागों की झांकी निकाली जाएगी। झंडोतोलन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता करेंगे।

You may also like
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा

Leave a Reply