Home > Jamshedpur > Jamshedpur : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं को लेकर जागरूकता फैलाने को डीसी ऑफिस से रवाना किए गए दो रथ+ वीडियो

Jamshedpur : राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं को लेकर जागरूकता फैलाने को डीसी ऑफिस से रवाना किए गए दो रथ+ वीडियो

जमशेदपुर : राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बुधवार को जिला प्रशासन ने दो जागरूकता रथ रवाना किए हैं। इन जागरूकता रथ को डीसी मनीष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रथ राज्य सरकार के निर्देश पर रवाना किए गए हैं। डीडीसी ने बताया कि राष्ट्रीय बालिका दिवस को लेकर यह रथ रवाना किया जा रहे हैं। यह रथ शहरी और ग्रामीण इलाकों में लोगों के बीच बालिकाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्हें जागरूक करेंगे कि सरकार बालिकाओं के लिए क्या-क्या योजना चला रही है। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वह छोटी बच्चियों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजें। यही नहीं बालिकाओं का लिंग अनुपात भी घट रहा है। इसे लेकर भी जागरूकता फैलाई जा रही है। डीडीसी ने बताया कि झुग्गी जमशेदपुर के झुग्गी झोपड़ी के इलाकों की बालिकाओं को बुलाया गया है। उनसे डीसी संवाद करेंगे उनकी समस्याओं को जानेंगे और उन्हें प्रेरित करेंगे कि वह सभी स्कूल में पढ़ें।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO

Leave a Reply