Home > Jamshedpur > Jamshedpur : अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद जमशेदपुर में कई जगह दीपोत्सव, साकची के हनुमान मंदिर में जलाए गए 11 हजार दीप

Jamshedpur : अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद जमशेदपुर में कई जगह दीपोत्सव, साकची के हनुमान मंदिर में जलाए गए 11 हजार दीप

जमशेदपुर : अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद जमशेदपुर के राम भक्तों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। जमशेदपुर के विभिन्न मंदिरों और इलाकों में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। साकची के हनुमान मंदिर में सोमवार की रात दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यहां 11000 दीप की माला सजाई गई। राम भक्तों ने आकर्षक आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरा इलाका आतिशबाजी से गूंज उठा। हर तरफ राम नाम की जयकार हो रही थी। आयोजकों का कहना है कि उनके बुजुर्गों ने जो सपना संजोया था। वह आज सोमवार को सकार हो गया है। अब देशभर में राम का नाम गूंजेगा।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी

Leave a Reply