Home > Crime > Jamshedpur: बिष्टुपुर में कांड्रा के व्यक्ति से 11 हजार 300 रुपए व मोबाइल लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Jamshedpur: बिष्टुपुर में कांड्रा के व्यक्ति से 11 हजार 300 रुपए व मोबाइल लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र के कांड्रा बस स्टैंड के पास रहने वाले गिरीश कुमार वर्ष के साथ लूट की घटना हुई थी। बदमाश ने उनके पास रखे 11 हजार 300 रुपए और वीवो कंपनी का मोबाइल लूट लिया था। इस मामले में बिष्टुपुर थाने में रविवार को प्राथमिकी दर्ज हुई थी। पुलिस ने घटना की तहकीकात की तो पता चला की घटना को मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के ज़ाकिर नगर रोड नंबर 13 के रहने वाले शाहबाज अख्तर उर्फ बाबा ने अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने सोमवार को शाहबाज अख्तर उर्फ बाबा को छापामारी कर गिरफ्तार किया। उसके पास से 11 हजार 300 रुपए और वीवो कंपनी का मोबाइल ज़ब्त कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त होंडा ग्लैमर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी पहले भी कदमा और आदित्यपुर से छिनताई के मामले में जेल जा चुका है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply