Home > Crime > Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर भुजाली से हमला कर तीन लोगों को किया घायल

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर भुजाली से हमला कर तीन लोगों को किया घायल

जमशेदपुर : परसूडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा में रविवार को एक युवक मनीष भगत ने अपने पड़ोसी जय प्रकाश के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला अनीता गोंड, उसका बेटा आदित्य गोंड और अनीता का देवर वीरेंद्र गोंड घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद मनीष फरार हो गया। वीरेंद्र गोंड की चार उंगलिया कट गई हैं।टाटा मोटर्स में उसका इलाज हुआ। जबकि अनीता गोंड और आदित्य गोंड के सर पर घाव हुआ है। पेट में भी घाव है। दोनों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि मनीष और उसके घर वालों ने कुछ देर के बाद जयप्रकाश के घर पर पथराव कर तोड़फोड़ भी की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply