Home > Jamshedpur > Jamshedpur: खेल मंत्री हफीजुल हसन का जमशेदपुर सर्किट हाउस में स्वागत

Jamshedpur: खेल मंत्री हफीजुल हसन का जमशेदपुर सर्किट हाउस में स्वागत

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान ने झारखंड के खेल मंत्री हाफिज उल हसन अंसारी और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान का सर्किट हाउस में स्वागत किया। इस मौके पर सर्किट हाउस में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। अंसार खान ने बताया कि खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी से क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी के खेल को जमशेदपुर में बढावा देने को लेकर चर्चा हुई। खेल मंत्री हफीजुल हसन ने बताया कि झारखंड राज्य में खेल को काफी महत्व दिया जाता है। खेल के माध्यम से पूरे दुनिया में झारखंड का नाम है। खेल मंत्री हफीजुल हसन का स्वागत करने में मौलाना अंसार खान के साथ समाजसेवी राजा राम पंडित, नूरजमां और अब्दुल साथ थे।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply