Home > Politics > Ranchi : लोकसभा चुनाव में झारखंड में सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में इंडिया गठबंधन की हुई बैठक

Ranchi : लोकसभा चुनाव में झारखंड में सीट शेयरिंग को लेकर दिल्ली में इंडिया गठबंधन की हुई बैठक

कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक के घर पर जुटे दिग्गज

रांची : झारखंड लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति गरमाई हुई है। कांग्रेस और झामुमो के बीच लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा चल रही है। चर्चा के कई दौर संपन्न हो चुके हैं। अब कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति के संयोजक मुकुल वासनिक के दिल्ली स्थित आवास पर झारखंड के दिग्गज नेता जुटे और सीटों के बंटवारे पर मंथन किया। इनमें कांग्रेस के प्रदेश के मंत्री आलमगीर आलम के अलावा गिरीडीह विधायक सुदीप कुमार सोनू, झामुमो की तरफ से प्रदेश के मंत्री चंपई सोरेन और झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के अलावा विनोद कुमार पांडे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सलमान खुर्शीद और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस बैठक में मौजूद थे। सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव में झारखंड में सीटों के बंटवारे को लेकर झामुमो और कांग्रेस के बीच कई मुद्दे पर जिच बरकरार है। इसी को लेकर बैठकों का यह दौर चल रहा है।

You may also like
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
Kudmi Society : कुड़मी समाज के इतिहास पर लिखी गई पुस्तक राज्यपाल को की गई भेंट, साजिशों का है खुलासा
Congress : झारखंड के प्रदेश प्रभारी बने के राजू, नेल्लौर सीट से लोकसभा चुनाव में मिली थी करारी शिकस्त
Ranchi Municipal Corporation : रांची में रोशपा टावर में पीओजे फर्नीचर व वन स्टाप सर्विस के दो प्रतिष्ठान सील

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!