Home > Jamshedpur > Jamshedpur: बारीडीह में टाटा स्टील यूआइएसएल सड़क निर्माण में बरत रहा लापरवाही, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल+वीडियो

Jamshedpur: बारीडीह में टाटा स्टील यूआइएसएल सड़क निर्माण में बरत रहा लापरवाही, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल+वीडियो

जमशेदपुर : बारीडीह में टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज से बजरंग चौक तक 300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण टाटा स्टील यूआईएसएल करा रहा है। लेकिन सड़क निर्माण में काफी विलंब हो रहा है। टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों ने पहले कहा था कि दुर्गा पूजा तक सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। अब कहा जा रहा है कि सड़क का निर्माण मार्च तक पूरा होगा। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बबलू झा ने शुक्रवार को सड़क का निरीक्षण किया और इसकी गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। सड़क पर गड्ढा खोद दिया गया है। बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर केबल काट दी गई। इससे सर्वर डाउन हो गया है। बबलू झा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में बात करने के लिए टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी कैप्टन धनंजय मिश्रा को फोन लगाया। लेकिन फोन नहीं उठा। इसकी वजह से दुर्घटना हो रही है। ठेकेदार को अब तक पेमेंट नहीं मिला। इस वजह से निर्माण कार्य में देर हो रही है। बबलू झा ने कहा कि टुसू पर्व को देखते हुए बस्तीवासियों और दुकानदारों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

 

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply