Home > Jamshedpur > Jamshedpur: गदरा में आनंद मार्ग जागृति में 3 घंटे का हुआ बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन, 200 लोगों को कराया गया नारायण भोज+ वीडियो

Jamshedpur: गदरा में आनंद मार्ग जागृति में 3 घंटे का हुआ बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन, 200 लोगों को कराया गया नारायण भोज+ वीडियो

जमशेदपुर : गदरा में आनंद मार्ग जागृति में शुक्रवार को 3 घंटे का बाबा नाम केवलम अखंड कीर्तन आयोजित किया गया। अखंड कीर्तन के बाद 200 लोगों को नारायण भोज कराया गया। यही नहीं डॉक्टर आशु ने हेल्थ कैंप भी लगाया और शरीर से दुर्बल लोगों को विटामिन की गोलियां और जरूरी दवाएं दी गईं। ग्रामीणों के बीच फलदार पौधा का वितरण भी किया गया। सोनारी में कबीर मंदिर के पास भी अंत्योदय संस्था ने लोगों के बीच निशुल्क पौधा वितरित किया गया। गदरा और सोनारीदोनों जगह 100 पौधे बांटे गए। इस कार्यक्रम में गुड़ाबांदा समेत अन्य ग्रामीण इलाकों के लोग भी मौजूद रहे। आनंद मार्ग के प्रवक्ता सुनील आनंद ने बताया कि कीर्तन भक्ति और ज्ञान का माध्यम है। इसके जरिए, ईश्वर के साथ गहरा संवाद स्थापित किया जा सकता है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply