Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर दौड़ेंगी सिटी बसें, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत नदी घाट का होगा सुंदरीकरण

Jamshedpur: जमशेदपुर में फिर दौड़ेंगी सिटी बसें, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट योजना के तहत नदी घाट का होगा सुंदरीकरण

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की जेएनएसी स्टेकहोल्डर की मीटिंग, शामिल हुए विधायक सरयू राय व अन्य प्रतिनिधि

जमशेदपुर: जमशेदपुर में एक बार फिर सिटी बसें दौड़ेंगी। सिटी बसों के परिचालन के लिए रांची और धनबाद के साथ ही जमशेदपुर का भी चयन किया गया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने मंगलवार को साकची स्थित अपने कार्यालय सभागार में जेएनएसी स्टेकहोल्डर कमेटी की बैठक की। बैठक में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के विधायक प्रतिनिधि, संसद के प्रतिनिधि संजीव कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए। इस मीटिंग में चर्चा की गई कि सिटी बसों को किन रूट पर चलाया जाए। तय किया गया कि जहां अभी वाहन नहीं चल रहे हैं। लोगों को परेशानी हो रही है। उन रूट का चयन किया जाए और ऐसे रूट चुने जाएं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हों।
स्वर्णरेखा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए वेस्ट वाटर मैनेजमेंट प्लान तैयार

नदी के घाटों का होगा सुंदरीकरण

रिवर फ्रंट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत स्वर्ण रेखा के नदी घाटों को सुंदर बनाया जाएगा। घाटों पर आरती स्थल और लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। दिव्यांग व थर्ड जेंडर के लिए भी शौचालय बनाए जाएंगे।

मोहरदा के ऊंचे इलाकों में भी पहुंचाया जाएगा पेयजल
बैठक में मोहरदा जलापूर्ति योजना पर भी मंथन किया गया। मोहरदा जलापूर्ति योजना के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के आसपास जो ऊंचे इलाके हैं, वहां अभी पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कार्य योजना तैयार की गई कि इन ऊंचे इलाकों में भी मोहरदा जलापूर्ति प्लांट से पानी पहुंचाया जाए।

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply