Home > Crime > Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड वाटिका ग्रीन सिटी के रहने वाले व्यक्ति के घर से नौकरानी ने चुराए थे 49 हजार रुपए, पुलिस ने किया बरामद

Jamshedpur: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड वाटिका ग्रीन सिटी के रहने वाले व्यक्ति के घर से नौकरानी ने चुराए थे 49 हजार रुपए, पुलिस ने किया बरामद

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड वाटिका ग्रीन सिटी में एक अपार्टमेंट में रहने वाले सन्नी कौड़ा के घर से उनकी नौकरानी प्रेमलता उर्फ निक्की ने 49 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। इस मामले में सन्नी कौड़ा के आवेदन पर 1 जनवरी को उलीडीह थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला की घटना को नौकरानी प्रेमलता कुमारी उर्फ निक्की ने ही अंजाम दिया है। इस पर पुलिस ने उलीडीह थाना क्षेत्र के ही डिमना बस्ती में रहने वाली प्रेमलता कुमारी उर्फ निक्की के घर पर छापामारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने चोरी गए 49 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। लिखा पढ़ी करने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमलता कुमारी उर्फ निक्की को जेल भेज दिया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply