Home > Crime > Jamshedpur: गोलमुरी में डॉक्टर के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, गूगल से जानकारी लेकर बनी थी अपहरण की योजना+ वीडियो

Jamshedpur: गोलमुरी में डॉक्टर के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, गूगल से जानकारी लेकर बनी थी अपहरण की योजना+ वीडियो

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी चौक के पास से मंगलवार की रात बदमाशों ने डॉक्टर आर प्रधान उर्फ़ बिमरजीत प्रधान के अपहरण का प्रयास किया था। इस मामले में स्थानीय लोगों ने दौड़ा कर दोनों अपराधियों को दबोच लिया था और पुलिस को सौंप दिया था। एसएसपी किशोर कौशल ने साकची में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में बेगूसराय का रहने वाला अशोक सिंह और रवि शंकर सिंह हैं। दोनों ममेरे भाई हैं। जमशेदपुर में यह लोग सोनारी के खूंटाडीह में रहते हैं। इनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो गोली बरामद की है। दोनों 27 दिसंबर को जमशेदपुर आए थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि डॉक्टर आर प्रधान की जानकारी उन्होंने गूगल से सर्च कर निकाली थी और उसके बाद उनके अपहरण की योजना बनाई थी। एसएसपी ने बताया कि अशोक परसूडीह थाना से अवैध शराब बेचने के मामले में और रविशंकर मोकामा से डकैती के मामले में पहले भी जेल भेजा जा चुका है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply