Home > Business > Tata Motors : बाईसिक्स कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में स्थायी करने की मांग को मिला टेल्को वर्कर्स यूनियन का साथ+ वीडियो

Tata Motors : बाईसिक्स कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में स्थायी करने की मांग को मिला टेल्को वर्कर्स यूनियन का साथ+ वीडियो

टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे व हर्षवर्धन पहुंचे अफसर जावेद के आवास
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के बाई सिक्स कर्मियों को जमशेदपुर प्लांट में ही स्थायी करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। अब इस मांग का टेल्को वर्कर्स यूनियन ने खुलकर समर्थन कर दिया है। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष आकाश दुबे और सदस्य हर्षवर्धन सोमवार को टेल्को के बारी नगर स्थित बाई सिक्स कर्मी अफसर जावेद के घर पहुंचे और उन्हें पूरा समर्थन देने का ऐलान किया।
टाटा मोटर्स के गलियारे में हड़कंप
टेल्को वर्कर्स यूनियन के अफसर जावेद को समर्थन देने के ऐलान से टाटा मोटर्स के गलियारे में हड़कंप मच गया है। वहीं इससे बाई सिक्स कर्मियों में खुशी का माहौल है। लगभग 2700 बाई सिक्स कर्मियों में अब उम्मीद जगी है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन उनकी मांग मानने को बाध्य होगा और उन्हें जमशेदपुर प्लांट में ही स्थाई किया जाएगा।


पुराने ग्रेड पर स्थाई करने की है मांग
बाई सिक्स कर्मी टाटा मोटर्स की एक अन्य यूनियन की कार्य प्रणाली से मायूस हैं। टेल्को वर्कर्स यूनियन की मांग है कि बाई सिक्स कर्मियों को पुराने ग्रेड में ही स्थाई किया जाए। जबकि, अन्य यूनियन इन्हें नए ग्रेड में अस्थाई करा रही है। इससे बाई सिक्स कर्मियों का काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है। बाई सिक्स कर्मी अफसर जावेद ने पुणे प्लांट के बाई सिक्स कर्मियों को लेकर मुंबई हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। मुंबई हाई कोर्ट ने पुणे के 52 बाई सिक्स कर्मियों को स्थायी करने का आदेश दिया था। इसी को लेकर दायर इस याचिका में झारखंड हाई कोर्ट ने भी बाई सिक्स कर्मियों को अस्थाई करने का आदेश जारी किया है। लेकिन, प्रबंधन इस आदेश के बावजूद बाई सिक्स कर्मियों को स्थायी करने को लेकर टालमटोल कर रहा है।


अफसर जावेद की आवाज हुई बुलंद
बाई सिक्स कर्मी अफसर जावेद लगातार संघर्ष कर रहे हैं। अब टेल्को वर्कर्स यूनियन का साथ मिल जाने से उनकी आवाज और बुलंद हो गई है। अफसर जावेद का कहना है कि अब उम्मीद है प्रबंधन बाई सिक्स कर्मियों को पुराने ग्रेड पर और जमशेदपुर प्लांट में ही अस्थायी करने को बाध्य होगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

1 Response

Leave a Reply