Home > Crime > Jamshedpur : पुलिस ने अड्डेबाजी के खिलाफ जुगसलाई समेत विभिन्न इलाकों में की पैदल गश्त

Jamshedpur : पुलिस ने अड्डेबाजी के खिलाफ जुगसलाई समेत विभिन्न इलाकों में की पैदल गश्त

जमशेदपुर : पुलिस ने शनिवार को अड्डेबाजी के खिलाफ जुगसलाई समेत विभिन्न इलाकों में गश्त की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गश्त अड्डेबाजी के अलावा नशाखोरी, छेड़खानी और सड़क पर अवैध रूप से होने वाली पार्किंग रोकने के लिए भी की गई। साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना भी इसका मकसद है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गश्त के दौरान जहां कहीं लोगों को अड्डे बाजी करते देखा गया। उनको समझाया गया। साथ ही सड़क पर की गई अवैध पार्किंग को भी हटवाया गया। यह गश्त बिरसानगर, सोनारी, बर्मामाइंस, आदि इलाकों में भी की गई है। गौरतलब है कि एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस कर्मियों को अपने-अपने इलाके में लगातार गश्त करने का निर्देश दिया है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply