Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जमशेदपुर बनेगा इंडस्ट्रियल टाउन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Jamshedpur: जमशेदपुर बनेगा इंडस्ट्रियल टाउन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

जमशेदपुर : जमशेदपुर इंडस्ट्रियल टाउन यानी औद्योगिक नगरी बनेगा। इंडस्ट्रियल टाउन के गठन को कैबिनेट ने शुक्रवार को स्वीकृति दे दी है। जमशेदपुर को इंडस्ट्रियल टाउन बनाने की प्रक्रिया कई साल से चल रही थी। अब जाकर इसे मंजूरी मिली है। शहर के ऐसे हिस्से जहां टाटा स्टील के इंस्टालेशन हैं, उनको औद्योगिक नगर के अंदर लिया गया है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक नगर बनने के बाद टाटा स्टील को होल्डिंग टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा कैबिनेट में मुख्यमंत्री एकादश और विधानसभा अध्यक्ष एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच और मुख्यमंत्री एकादश बनाम पत्रकार एकादश के बीच मैत्री क्रिकेट मैच को भी मंजूरी दी गई है। इसके लिए 41 लाख 98 हजार 252 रुपए का प्रावधान किया गया है। गुमला नगर परिषद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 123 करोड़ 58 लाख 63000 रुपए खर्च किए जाएंगे। बंशीधर नगर पंचायत में भी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 102 करोड़ 62 लाख 79000 रुपए के खर्च को मंजूरी दी गई है। दुमका में भी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर 172 करोड़ 76 लाख 76000 रुपए खर्च होंगे। नामकुम रांची स्टेशन पर आरओबी के लिए संपर्क मार्ग को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा अन्य योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है। बोकारो में 500 बेड का मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाया जाएगा। इस पर छह अरब 88 करोड़ 49 लाख 42 हजार 200 रुपए खर्च किए जाएंगे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply