Home > Education > Jamshesdpur: XLRI ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को AI तकनीक से कराया अवगत

Jamshesdpur: XLRI ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को AI तकनीक से कराया अवगत

जमशेदपुर: एक्सएलआरआइ की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को पठन-पाठन के साथ ही नई तकनीक के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों की ओर से उन्हें एआई, चैटजीपीटी और बिंग एआई समेत कई अन्य तकनीकी जानकारी दी गई। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों को अलग-अलग क्षेत्र में किस प्रकार करियर बनाया जा सकता है, इससे जुड़ी जानकारी भी दी गई। इसमें एक्सएलआरआइ के विद्यार्थियों में वैष्णवी कलंत्री, ईशज्योत सिंह, मोहित सिंह, निहिल वर्मा, वेदिका मूंदड़ा, प्रिय देवव्रत सिंह, संकेत गोसावी और सर्वेश टोर्का समेत अन्य शामिल थे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply