Home > Finance > Jamshesdpur: जुगसलाई के स्क्रैप कारोबारी विक्की भालोटिया के घर अब तक लगातार जारी है छापामारी+ वीडियो

Jamshesdpur: जुगसलाई के स्क्रैप कारोबारी विक्की भालोटिया के घर अब तक लगातार जारी है छापामारी+ वीडियो

जमशेदपुर: जुगसलाई स्क्रैप कारोबारी विक्की भालोटिया के कार्यालय में छापामारी अभी भी जारी है। विक्की भालोटिया के जुगसलाई के नया बाजार फिरंगी चौक स्थित आवास और कार्यालय पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने गुरुवार को छापामारी की थी। तब से लगातार अभी तक छापामारी चल रही है। बताते हैं कि बोकारो के एक बड़े व्यापारी के साथ डेढ़ करोड़ रुपए के लेनदेन में जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। इसी को लेकर यह छापामारी चल रही है। विक्की भालोटिया के पार्टनर के आवास पर भी छापामारी की जा रही है। इनकम टैक्स के अधिकारी लेनदेन और कारोबार के दस्तावेज खंगाल रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि छापामारी में 10 करोड रुपए से अधिक के काले धन होने के सुराग मिले हैं। इनकम टैक्स के अधिकारी आय का स्रोत और कारोबार का हिसाब लगाने में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि आय से अधिक की संपत्ति के मामले में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने यहां छापामारी शुरू की है।

You may also like
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO

Leave a Reply