Home > Business > Jamshesdpur: टाटा मोटर्स में वीआरएस को लेकर कर्मचारियों पर दबाव बनाने के मामले में उप श्रम आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

Jamshesdpur: टाटा मोटर्स में वीआरएस को लेकर कर्मचारियों पर दबाव बनाने के मामले में उप श्रम आयुक्त ने दिए जांच के आदेश

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में वीआरएस स्कीम को लेकर प्रबंधन कर्मचारियों पर दबाव बना रहा है। ऐसा टेल्को वर्कर्स यूनियन का आरोप है। आरोप है कि प्रबंधन कर्मचारियों को धमकी दे रहा है कि वीआरएस लीजिए। प्रबंधन की बात नहीं मानने वाले कर्मचारी को दूसरे विभाग में ट्रांसफर करने की धमकी दी जा रही है। इसे लेकर टेल्को वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को उप श्रम आयुक्त से शिकायत की थी। टेल्को वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष विकास दुबे और सदस्य हर्षवर्धन ने उप श्रम आयुक्त से मुलाकात की थी। इसके अलावा मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय और श्रम मंत्री को भी भेजी गई थी। उप श्रम आयुक्त ने श्रम अधीक्षक जमशेदपुर टू को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। श्रम अधीक्षक जमशेदपुर टू से कहा गया है कि वह इस मामले की जांच कर एक हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट सौंपें। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में उप श्रम आयुक्त आगे की कार्रवाई करेंगे।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
चंद्रशेखरन के दोबारा Tata Sons चेयरमैन न बनने के फैसले से Tata Group के शेयरों में भारी गिरावट
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
टाटा मोटर्स गेट पर मजदूरों का हंगामा, बंटी सिंह के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन+VDO

Leave a Reply