Home > Jamshedpur > सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर फूंका अमेरिका और इजरायल के राष्ट्राध्यक्षों का पुतला

सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर पर फूंका अमेरिका और इजरायल के राष्ट्राध्यक्षों का पुतला

जमशेदपुर : सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ़ इंडिया कम्युनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम साकची गोल चक्कर पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का पुतला फूंका। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि इजरायल द्वारा रोज फिलिस्तीन के निहत्थे नागरिकों पर बम बरसाए जा रहे हैं। उनका नरसंहार किया जा रहा है। इसीलिए यह पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुतला दहन के दौरान सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया कम्युनिस्ट के राज्य सचिव कामरेड सुमित राय के अलावा अमित राय, चंदना बनर्जी, समर महतो, शीला राय, जारीलाल महतो, शिबू राय आदि मौजूद थे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply