Home > Crime > मानगो के रोड नंबर 17 में अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

मानगो के रोड नंबर 17 में अवैध शराब की फैक्ट्री चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

जमशेदपुर : मानगो के रोड नंबर 17 में अवैध शराब की फैक्ट्री चलाई जा रही थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि अवैध शराब की यह फैक्ट्री दाईगुट्टू धोबी लाइन के रहने वाले जितेंद्र कुमार गुप्ता चला रहे हैं। पुलिस ने छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। पुलिस ने अवैध शराब की फैक्ट्री में छापामारी कर 97 पेटी बोतल बंद शराब, चार गैलन व दो ड्रम में 1370 लीटर शराब, नीले ड्रम में 100 लीटर स्प्रिट, 12 प्लास्टिक बोरा में शराब के ढक्कन, 28 पैकेट शराब के लेबल, 9 बंडल शराब के स्टीकर, 11 ड्रम, 10 पानी के जार, 920 कर्टन, शराब बनाने वाला तीन लीटर केमिकल, 220 पेटी खाली बोतल, 2000 बोतल प्लास्टिक बोतल, एक मोबाइल और 58 हजार 500 रुपए नकद बरामद किया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply