Home > Crime > एसएसपी ने गुड़ाबांदा व डुमरिया थाना समेत कई थानों का किया औचक निरीक्षण, नक्सल अभियान की ली जानकारी

एसएसपी ने गुड़ाबांदा व डुमरिया थाना समेत कई थानों का किया औचक निरीक्षण, नक्सल अभियान की ली जानकारी

जमशेदपुर : एसएसपी किशोर कौशल ने शनिवार को जिले के कई थानों का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी ने मुसाबनी, डुमरिया, गुड़ाबांदा, श्याम सुंदरपुर और जादूगोड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया है। एसएसपी ने इन थानों के अभिलेखों की जांच की। थाने की सुरक्षा व्यवस्था, थाने द्वारा चलाए जा रहे नक्सल अभियान और इलाके के भौगोलिक क्षेत्र की जानकारी ली। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्हें कहा कि उनके इलाके में जो भी फरार अपराधी हैं उनकी फौरन गिरफ्तारी की जाए। सूचना तंत्र को मजबूत किया जाए और अपराधियों पर लगाम लगाई जाए।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply