Home > Jamshedpur > महालया पर जुगसलाई में गाजे बाजे के साथ निकाली गई प्रभात फेरी, पारंपरिक परिधान में शामिल हुए श्रद्धालु

महालया पर जुगसलाई में गाजे बाजे के साथ निकाली गई प्रभात फेरी, पारंपरिक परिधान में शामिल हुए श्रद्धालु

जमशेदपुर: महालया पर जुगसलाई में शनिवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इस प्रभात फेरी में पारंपरिक परिधान में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। यह प्रभात फेरी गाजे बाजे के साथ निकल गई। प्रभात फेरी के दौरान जुगसलाई ढोल नगाड़ों की गूंज से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भ्रमण करने के बाद देवी की आराधना की और साथ ही देशवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की। यह प्रभात फेरी जुगसलाई दुर्गाबाड़ी ट्रस्ट के द्वारा निकाली गई। आयोजकों ने बताया कि जुगसलाई दुर्गाबाड़ी में साल 1936 से देवी दुर्गा की पूजा होती आ रही है। साल 2019 तक मिट्टी की प्रतिमा लाकर पूजा की जाती थी। अब कमेटी के लोगों ने साल 2021 में मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा कर दी है। हर साल यहां महालया के मौके पर प्रभात फेरी निकाल कर देवी दुर्गा के आने की खुशियां मनाई जाती हैं। वीरेंद्र कृष्ण भद्र के द्वारा गाए गए चंडी पाठ के साथ यह प्रभात फेरी निकाली गई है।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply