Home > Business > टाटा स्टील यूआईएसएल के ठेकेदार सफाई कर्मियों का कर रहे शोषण, सीतारामडेरा में उप श्रमआयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

टाटा स्टील यूआईएसएल के ठेकेदार सफाई कर्मियों का कर रहे शोषण, सीतारामडेरा में उप श्रमआयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल का ठेकेदार एस इंटरप्राइजेज सफाई कर्मियों का शोषण कर रहा है। इसके खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा की जिला समिति के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने सीताराम डेरा में उप श्रम आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो नेताओं ने किया। झामुमो नेताओं ने बताया कि सबसे ज्यादा सफाई कर्मी उक्त संवेदक के तहत काम करते हैं। उनके बोनस का भुगतान नहीं हो रहा है। इन्हें छुट्टी नहीं दी जा रही है। उप श्रमआयुक्त के पास इन सफाई कर्मियों ने न्याय की गुहार लगाई थी। शुक्रवार को आज त्रिपक्षीय वार्ता होनी थी। लेकिन टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारी और उनका ठेकेदार नहीं आया। इससे मजदूर आक्रोशित हो गए और प्रदर्शन किया। मजदूरों ने सफाई का काम ठप करने का ऐलान किया है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply