Home > Jamshedpur > मानगो में बारी मस्जिद के सामने मुसलमानों ने किया प्रदर्शन, इजराइल का किया विरोध

मानगो में बारी मस्जिद के सामने मुसलमानों ने किया प्रदर्शन, इजराइल का किया विरोध

जमशेदपुर : मानगो में बारी मस्जिद के सामने जुमा की नमाज के बाद मुसलमानों ने इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में आई सपोर्ट फिलिस्तीन लिखी तख्तियां लिए हुए थे। इस मौके पर प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे फखरुद्दीन अंसारी ने कहा कि मस्जिद अक्सा मुसलमान का अव्वल बैतूल मुकद्दस है। यहां रसूल अल्लाह ने नमाज अदा की थी। इसराइल मस्जिद ए अक्सा को तोड़ना चाहता है। उन्होंने कहा कि इजराइल फिलिस्तीनियों पर कई साल से जुल्म कर रहा है और महिलाओं और बच्चों की हत्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि हालिया घटनाओं में फिलिस्तीनियों की तरफ से वैसा कुछ नहीं किया गया जैसा की दिखाया जा रहा है। फिलिस्तीनियों के खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इजराइल फिलिस्तीनियों पर जुल्म बंद करे और उनकी जमीन खाली करे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply