Home > Crime > मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 5 में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने पार कर दिया ₹1 लाख का गहना

मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 5 में बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने पार कर दिया ₹1 लाख का गहना

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 5 में गुरुवार की देर रात चोरों ने बंद घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दरवाजा तोड़कर घर के अंदर अलमारी में रखा मंगलसूत्र, कान की बाली और पीतल के बर्तन पार कर ले गए। इसकी कीमत ₹1 लाख रुपए बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस को फोन किया। खुद भी मौके पर पहुंचे।

घर का जैसा लेने पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह
रांची में रहते हैं मकान मालिक
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जिस घर में चोरी हुई है, उसके मकान मालिक रांची में रहते हैं। यहां थोड़ी दूर पर उनकी बेटी सुनीता दत्ता रहती है। वही मकान की देखरेख करती है। शुक्रवार को सुनीता दत्ता का बेटा कॉलेज से लौटते हुए उसने शंकोसाई रोड नंबर 5 जाकर देखा दो उसके होश उड़ गए। अंदर गए तो देखा कि अलमारी टूटी हुई है और उसमें रखा मंगलसूत्र कान की बाली गायब है। यही नहीं बॉक्स पलंग में रखा हुआ पीतल का बर्तन भी पार कर ले गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
ब्राउन शुगर और लॉटरी के खेल में जकड़ा है इलाका
विकास सिंह का कहना है कि मानगो में इन दिनों ब्राउन शुगर की बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। युवक ब्राउन शुगर के चंगुल में फंस गए हैं। लॉटरी भी खेली जा रही है। चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
शंकोसाई रोड नंबर 5 में जहां चोरी हुई है, उसके आसपास कई सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। भाजपा नेता विकास सिंह का कहना है कि पुलिस अगर कड़ाई से छानबीन करेगी तो चोर आसानी से पकड़े जाएंगे।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply