Home > Jamshedpur > भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे घाघीडीह, जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से की मुलाकात

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे घाघीडीह, जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से की मुलाकात

जमशेदपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बुधवार को घाघीडीह सेंट्रल जेल पहुंचे। घाघीडीह जेल में उन्होंने जेल में बंद भाजपा नेता अभय सिंह से मुलाकात की। गौरतलब है कि भाजपा नेता अभय सिंह को पुलिस ने कदमा में दंगा फैलाने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अभी तक उनकी जमानत नहीं हो पाई है। प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी अपने सचिव और बॉडीगार्ड के साथ बुधवार को जेल पहुंचे। अभय सिंह से मुलाकात कर बाहर निकलने पर पत्रकारों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अभय सिंह को सरकार ने फर्जी केस में फसाया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी अभय सिंह के साथ खड़ी है। जब उनसे कहा गया कि कुछ बड़े स्थानीय कद्दावर नेता अभय सिंह से मिलने नहीं पहुंचा तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। हो सकता है कि कोई बड़े नेता कहीं बाहर गए हों और इसलिए ना पहुंच पाए हों। इस तरह उन्होंने सवाल का साफ जवाब नहीं दिया बल्कि कन्नी काट गए।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत

1 Response

Leave a Reply