Home > Crime > साकची थाना क्षेत्र में भटकती मिली विक्षिप्त युवती, अपने बारे में नहीं दे पा रही जानकारी

साकची थाना क्षेत्र में भटकती मिली विक्षिप्त युवती, अपने बारे में नहीं दे पा रही जानकारी

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवती भटकती हुई मिली है। यह युवती अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रही है। पुलिस ने युवती से उसके माता-पिता और एड्रेस के बारे में पूछताछ की। लेकिन युवती कुछ नहीं बता पाई। वह कभी कुछ कभी कुछ बोल रही है। साकची थाना पुलिस युवती के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है। सभी थानों को उसकी तस्वीर भेजी गई है। सभी से कहा गया है कि अगर किसी को इस युवती के बारे में जानकारी मिले तो वह साकची थाना में संपर्क करें।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply