Home > Jamshedpur > महात्मा गांधी के सूत्र वाक्य स्वदेश और स्वदेशी को आत्मसात करें लोग, मानगो में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बोले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

महात्मा गांधी के सूत्र वाक्य स्वदेश और स्वदेशी को आत्मसात करें लोग, मानगो में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बोले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

जमशेदपुर : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार को मानगो के गांधी मैदान में राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज दो बड़े महापुरुषों की जयंती है। आज ही के दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री पैदा हुए थे। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सूत्र वाक्य स्वदेश और स्वदेशी को आत्मसात करने की जरूरत है। हमें स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। ताकि देश के उद्योग धंधे विकसित हों। लोगों को इसका फायदा मिले। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था।

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील

Leave a Reply