Home > Crime > गुड़ाबांदा के सिंहपुरा में नक्सलियों ने नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने चिपका दिया था धमकी भरा पोस्टर, पुलिस ने किया खुलासा

गुड़ाबांदा के सिंहपुरा में नक्सलियों ने नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने चिपका दिया था धमकी भरा पोस्टर, पुलिस ने किया खुलासा

जमशेदपुर : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के सिंहपुरा में नक्सलियों ने रविवार को धमकी भरा पोस्टर नहीं चिपकाया था। बल्कि, पारिवारिक विवाद में हड़ियान गांव के रहने वाले हांगो सरदार ने यह पोस्टर चिपकाए था और अपने विरोधियों को जान से मारने की धमकी लिख दी थी। इसमें हांगो सरदार ने अपना नाम भी लिख दिया था। ताकि कोई उस पर शक ना करे। साथ ही कशियाबेड़ा के रहने वाले दो दुकानदारों से रंगदारी की मांग भी इस पोस्टर के जरिए की गई थी। धमकी भरा पोस्टर लगाए जाने की जानकारी मिलने पर गुड़ाबांदा थाना पुलिस फौरन हरकत में आ गई। गुड़ाबांदा थाना प्रभारी परवेज आलम ने मामले की जांच की और हांगो सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारी घटना का खुलासा हो गया। गुड़ाबांदा थाना प्रभारी परवेज आलम ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें –घाघीडीह जेल में विचाराधीन कैदी की मौत पर छाया रहस्य का पर्दा, हादसा या आत्महत्या के बीच झूल रहा मामला

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप