Home > Jamshedpur > शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ की तरफ से साकची गोल चक्कर पर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर किया गया लंगर का इंतजाम

शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ की तरफ से साकची गोल चक्कर पर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर किया गया लंगर का इंतजाम

जमशेदपुर : शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर साकची गोल चक्कर पर लंगर का इंतजाम किया गया। जुलूस-ए -मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गया। हलवा, चना, शरबत, टाफी आदि का वितरण किया गया है। यह वितरण शिक्षित बेरोजगार मंगला हाट दुकानदार संघ के अध्यक्ष शाही आदिल की देखरेख में किया गया। शाही आदिल ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही ववसल्लम की आमद के मौके पर यह कार्यक्रम हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सभी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर इंसानियत व नेकी की राह पर चलें और मिसाल पेश करें। उन्होंने मंगला हाट के सभी दुकानदारों के परिवार की तरफ से समस्त देशवासियों को जश्ने ईद मिलादुन नबी की मुबारकबाद भी पेश की।
इसे भी पढ़ें – सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा के नारों से गूंजी लौहनगरी, मनाया पैगंबर ए अकरम का जश्ने मिलाद

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply