Home > Jamshedpur > लौह नगरी में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सकुशल हुआ संपन्न, झमुमो नेता बाबर खान ने जिला प्रशासन को दी बधाई

लौह नगरी में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस सकुशल हुआ संपन्न, झमुमो नेता बाबर खान ने जिला प्रशासन को दी बधाई

जमशेदपुर : ईद मिलादुन्नबी का जुलूस गुरुवार को सकुशल संपन्न हो गया। यह जुलूस मानगो गांधी मैदान से निकला था और धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में समाप्त हुआ। जुलूस सकुशल संपन्न होने पर झामुमो नेता बाबर खान ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने डीसी और एसएसपी आदि अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के प्रयास से यह जुलूस सकुशल संपन्न हुआ है। बाबर खान ने जमशेदपुर वासियों को ईद मिलादुन्नबी की भी बधाई पेश की और इसके अलावा उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और धार्मिक गुरुओं को भी जुलूस सकुशल संपन्न होने पर अपने संगठन ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट की तरफ से बधाई पेश की है।
इसे भी पढ़ें – सरकार की आमद मरहबा, दिलदार की आमद मरहबा के नारों से गूंजी लौहनगरी, मनाया पैगंबर ए अकरम का जश्ने मिलाद

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply