Home > Jamshedpur > ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार को मानगो समेत शहर में सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रहेगी नो एंट्री, बड़े वाहनों का परिचालन रहेगा वर्जित

ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार को मानगो समेत शहर में सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रहेगी नो एंट्री, बड़े वाहनों का परिचालन रहेगा वर्जित

जमशेदपुर : ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार को शहर में नो एंट्री रहेगी। यह नो एंट्री मानगो समेत शहर के विभिन्न इलाकों में रहेगी। इस दौरान सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक शहर में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा। यानी बड़े व्यावसायिक वाहनों के आवागमन पर पाबंदी रहेगी।‌ यात्री बसों को इससे छूट दी गई है। यात्री बसें मानगो बस स्टैंड से आवागमन कर सकेंगी। इस संबंध में बुधवार को डीसी, एसएसपी और डीएसपी ट्रैफिक का संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में चालकों को जागरूक भी किया।
इसे भी पढ़ें – जिले में 228 लैंपस में से मात्र 40 लैंपस हैं सक्रिय, साकची में मीटिंग कर डीडीसी ने जताई नाराजगी

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत