Home > Jamshedpur > जिले में 228 लैंपस में से मात्र 40 लैंपस हैं सक्रिय, साकची में मीटिंग कर डीडीसी ने जताई नाराजगी

जिले में 228 लैंपस में से मात्र 40 लैंपस हैं सक्रिय, साकची में मीटिंग कर डीडीसी ने जताई नाराजगी

जमशेदपुर : जिले में 228 लैंपस है इनमें से मात्र 40 लैंपस सक्रिय हैं। इस पर डीडीसी मनीष कुमार ने साकची में हुई मीटिंग में बुधवार को सहकारिता पदाधिकारी से नाराजगी जताई और उन्हें निर्देश दिया कि वह सभी लैंपस को सक्रिय करें। बैठक में जिला सहकारिता अधिकारी ने डीडीसी को बताया कि 228 लैंपस में से 129 लैंपस को सहकारी बैंक से संबद्ध किया जा चुका है। 99 लैंपस को सहकारी बैंक से संबंध करने की कार्रवाई चल रही है। लैंपस को प्रज्ञा केंद्र के रूप में कार्य संबंधी 48 आवेदन मिले हैं। इनको सहमति प्रदान की गई है। 52 लैंपस का कंप्यूटरीकरण किया जाएगा और वहां के सदस्यों को नाबार्ड प्रशिक्षण देगा।
इसे भी पढ़ें – जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर लोगों को मिलेगी कॉमन सर्विस सेंटर की सुविधाएं, सिदगोड़ा के टाउन हॉल में कार्यशाला

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO