Home > Jamshedpur > जुगसलाई फुटओवरब्रिज व गोविंदपुर व बारीगोड़ा रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी, कोलकाता में हुई दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी बैठक

जुगसलाई फुटओवरब्रिज व गोविंदपुर व बारीगोड़ा रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी, कोलकाता में हुई दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी बैठक

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो बुधवार को कोलकाता पहुंचे। वहां एक होटल में दक्षिण पूर्व रेलवे के जेडआरयूसीसी की बैठक हुई। इस बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने मांग रखी की टाटा आरा ट्रेन को बक्सर तक ले जाया जाए, टाटा से जयनगर रेल सेवा शुरू की जाए, टाटा लोकमान्य तिलक अंत्योदय एक्सप्रेस का परिचालन फिर से किया जाए, टाटा एलेप्पी का परिचालन दोबारा किया जाए, संतरागाछी अजमेर शरीफ ट्रेन, गोरखपुर शालीमार ट्रेन, तांबरम एक्सप्रेस और समलेश्वरी एक्सप्रेस का ठहराव घाटशिला रेलवे स्टेशन पर किया जाए। इस्पात एक्सप्रेस, शालीमार कुर्ला ट्रेन, टाटा खड़गपुर मेमू ट्रेन का ठहराव गालूडीह रेलवे स्टेशन पर हो। उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव राखा माइन्स में हो। घाटशिला के कुतलूडीह में रेल अंडरपास का निर्माण किया जाए। धालभूमगढ़ में फुट ओवर ब्रिज बनाया जाए। बारी गोड़ा और गोविंदपुर में रेलवे ओवरब्रिज बने। सांसद ने चाकुलिया से बड़ा मारा रेलवे लाइन, चांडिल से पटमदा होते हुए बांदवान झाड़ग्राम तक रेलवे लाइन और टाटा बादाम पहाड़ लाइन के दोहरीकरण की भी मांग उठाई। सांसद को रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बारीगोड़ा ओवर ब्रिज और गोविंदपुर ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिल गई है। राज्य सरकार के द्वारा भूमि अधिग्रहण के बाद इसका काम शुरू हो जाएगा। जुगसलाई और धालभूमगढ़ के फुटओवर ब्रिज को भी स्वीकृति मिल गई है। इसका टेंडर जल्द निकाला जाएगा। यह जानकारी संसद के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय से दी गई है।
इसे भी पढ़ें – ईद मिलादुन्नबी को लेकर गुरुवार को मानगो समेत शहर में सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रहेगी नो एंट्री, बड़े वाहनों का परिचालन रहेगा वर्जित

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply