Home > Crime > टाटानगर होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ ट्रायल, 2:30 बजे के करीब पहुंची टाटानगर स्टेशन

टाटानगर होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ ट्रायल, 2:30 बजे के करीब पहुंची टाटानगर स्टेशन

जमशेदपुर : टाटानगर होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का गुरुवार को ट्रायल हुआ। ट्रायल के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर बाद लगभग 2:30 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रांची से खुलकर मुरी, कोटशिला, पुरुलिया और चांडिल होते हुए टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंची और यहां से हावड़ा के लिए रवाना हो गई। यह बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन टाटानगर होते हुए रांची से हावड़ा के बीच चलेगी। इसका उद्घाटन 24 सितंबर को होगा। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रेन जब चलने लगेगी तो रांची रेलवे स्टेशन से सुबह 5:15 बजे खुलेगी। सुबह 8:40 बजे यह ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव 5 मिनट का है। इसके बाद 8:45 बजे यह ट्रेन हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन 12:20 बजे हावड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। हावड़ा रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर बाद 3:45 बजे रांची रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी और शाम को 7:05 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 7:10 बजे रांची के लिए रवाना हो जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि अभी ट्रेन का किराया निर्धारित नहीं किया गया है। जल्द ही ट्रेन के किराए की घोषणा कर दी जाएगी।
इसे भी पढ़ें –एमजीएम अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में डॉक्टर की पिटाई करने की घटना के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार + वीडियो

You may also like
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
Education News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, प्रहलाद जोशी बने नए एजुकेशन मिनिस्टर
जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता भीम हेंब्रम का निधन, जिला बार संघ ने दी श्रद्धांजलि, 27 जुलाई को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से रहेंगे विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Leave a Reply