Home > Jamshedpur > ईद मिलादुन्नबी पर रंग बिरंगी बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे मदरसे व मस्जिदें, तैयारी को लेकर धतकीडीह में हुई बैठक

ईद मिलादुन्नबी पर रंग बिरंगी बिजली की रोशनी से जगमगाएंगे मदरसे व मस्जिदें, तैयारी को लेकर धतकीडीह में हुई बैठक

जमशेदपुर : इस साल ईद मिलादुन्नबी पर शहर की मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर विद्युत साज सज्जा होगी। यही नहीं पैगंबर अकरम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे व आलेही वसल्लम की शान में लिखे बैनर भी लगाए जाएंगे। मानगो के गांधी मैदान से इस साल ईद मिलादुन्नबी का जुलूस पूरी शान व शौकत के साथ निकलेगा। जुलूस कब निकलेगा इसका फैसला रबी उल अव्वल का चांद दिखने के बाद होगा। यह जुलूस 12 रबी उल अव्वल को निकाला जाएगा। जुलुस गांधी मैदान से निकलकर साकची के आम बागान होता हुआ धातकीडीह सामुदायिक भवन मैदान में समाप्त होगा। यहां जुगसलाई से भी एक जुलूस पहुंचेगा। जुलूस की तैयारी को लेकर तंजीम अहले सुन्नत वल जमात की एक बैठक धतकीडीह स्थित मदरसा फैजुल उलूम में हुई। बैठक में मजलिस ए शूरा और इंतजामिया के लोगों ने शिरकत की। तंजीम के महासचिव मशहूर इस्लामी विद्वान मुफ्ती जियाउल मुस्तफा कादरी ने बताया की चांद दिख जाने के बाद ही जुलूस ए मोहम्मदी की तारीख का अधिकारिक ऐलान होगा। चांद दिखने के बाद एक बैठक होगी और इस बैठक में बुद्धिजीवी वर्ग अंतिम फैसला लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से मौलाना शमशाद उल कादरी, मौलाना बुरहान उल हुदा, हाजी मुख्तार सफी, सय्यद शौकत अली, ताहिर खान, शाहिद अत्तारी, मुफ्ती अबू हुरैरा, माजिद अख्तर, हाजी अब्दुल रऊफ, मुन्ना, अंजुम आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर पुलिस ने बागबेड़ा, परसुडीह और बिष्टुपुर में छिनताई व चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, चार बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!