Home > Crime > बर्मा माइंस में एक युवक ने पंखे के सहारे गमछे से फांसी लगाकर दे दी जान, काम नहीं मिलने से डिप्रेशन में था

बर्मा माइंस में एक युवक ने पंखे के सहारे गमछे से फांसी लगाकर दे दी जान, काम नहीं मिलने से डिप्रेशन में था

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सेवा आश्रम में रहने वाले 35 वर्षीय भोलेनाथ राव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने पंखे से गमछे के सहारे फांसी लगाई। परिजनों ने जैसे देखा आनन -फानन उसे उतार कर एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि युवक पहले सफाई का काम करता था। 2 महीने से वह बेरोजगार हो गया था। उसने अपनी पत्नी को खाना बनाने के लिए कहा। पत्नी नहाने चली गई और नहा कर जैसे लौटी तो देखा भोलेनाथ राव फांसी के फंदे से लटका हुआ है। उसे फौरन उतार कर अस्पताल ले जाया गया। भोलेनाथ राव की मौत पर उसकी पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें – गोविंदपुर में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला के गले से चेन छिनतई, अपराधिक घटनाएं बढ़ने से जनता त्रस्त

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO