Home > Crime > उत्पाद विभाग ने सिदगोड़ा थाना के सहयोग से बाबूडीह कोंदा भट्टा में पकड़ी मिनी शराब फैक्ट्री, विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त

उत्पाद विभाग ने सिदगोड़ा थाना के सहयोग से बाबूडीह कोंदा भट्टा में पकड़ी मिनी शराब फैक्ट्री, विभिन्न ब्रांड की शराब जब्त

जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना के सहयोग से बाबूडीह कोंदाभट्टा में एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री पकड़ी है। उत्पाद विभाग ने छापा मारी कर यहां इस अवैध मिनी शराब फैक्ट्री से 536 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब विभिन्न ब्रांडों की है। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्टीकर, होलोग्राम और ढक्कन भी बरामद किए गए हैं। अवैध मिनी शराब फैक्ट्री पर छापामारी की गई तो वहां कोई नहीं मिला। यह अवैध मिनी शराब फैक्ट्री चला रहे लोग वहां से फरार हो गए। इन फरार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – बर्मा माइंस में एक युवक ने पंखे के सहारे गमछे से फांसी लगाकर दे दी जान, काम नहीं मिलने से डिप्रेशन में था

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO