Home > Jamshedpur > मानगो में स्ट्रीट लाइटें खराब, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मानगो में स्ट्रीट लाइटें खराब, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मानगो में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई हैं। कई इलाके में अंधेरा छाया हुआ है। इसे लेकर, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने मंगलवार को मानगो नगर निगम पहुंचकर कार्यपालक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और लाइट बनाने की मांग की। बताया कि मानगो इलाके में 70% लाइट खराब हो चुकी हैं। लाइट बनाने के लिए इलेक्ट्रिशियन नहीं आते हैं। अगर कोई इलेक्ट्रीशियन दबाव बनाने पर पहुंचता भी है तो उसके हाथ में सिर्फ पिलास होता है। तार, लाइट आदि नहीं होने से वह इसे ठीक नहीं कर पाता। मांग की गई कि लाइट ठीक कराई जाए। कार्यपालक पदाधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि लाइटें ठीक कराई जाएंगी। कार्यपालक पदाधिकारी से मिलने वालों में मौलाना अंसार खान के अलावा कांग्रेस की महिला विंग की महासचिव रश्मि निगार के अलावा प्रोफेसर मोहम्मद मोइन, मोहम्मद शम्सी, मोहम्मद अली, मोहम्मद अलाउद्दीन, मोहम्मद आरजू खान, मोहम्मद वेकार, मोहम्मद एजाज, मोहम्मद कैफ, मोहम्मद जाहिद, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद नूर जमा, अली इमाम आदि मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार

Leave a Reply