Home > Education > एग्रिको स्थित जेएच तारापोर स्कूल में कक्षा 9 के छात्र को स्कूल में मोबाइल फोन लाने पर स्कूल आने पर लगाई गई पाबंदी, जिला शिक्षा अधिकारी से मिला अभिभावक संघ

एग्रिको स्थित जेएच तारापोर स्कूल में कक्षा 9 के छात्र को स्कूल में मोबाइल फोन लाने पर स्कूल आने पर लगाई गई पाबंदी, जिला शिक्षा अधिकारी से मिला अभिभावक संघ

जमशेदपुर : एग्रिको स्थित तारापोर स्कूल के कक्षा 9 के छात्र रोहन कुमार को मोबाइल लाने पर स्कूल आने पर रोक लगा दी गई है। यह रोक 15 अगस्त को लगाई गई थी। रोक अब तक जारी है। अभी तक रोहन कुमार को स्कूल आने की अनुमति प्रिंसिपल ने नहीं प्रदान की है। इससे परिजनों में नाराजगी है। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रिंसिपल से मिलकर यह रोक हटाने और मोबाइल वापस करने की मांग की। लेकिन, प्रिंसिपल उनकी नहीं सुन रही हैं। ऊपर से धमकी दे रही हैं कि देखते हैं कि उनका बेटा रोहन कुमार कक्षा 9 में कैसे पास होता है। इस पर परिजनों ने मामले से अभिभावक संघ को अवगत कराया है। अभिभावक संघ के अध्यक्ष डॉ उमेश कुमार रोहन कुमार के माता-पिता के साथ शनिवार को बिष्टुपुर में जिला शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक से मिले हैं। उनसे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। अभिभावक संघ का कहना है कि रोहन कुमार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की वीडियो बनाने के लिए अपने पिता का मोबाइल ले गया था। स्कूल में टीचर ने मोबाइल देख लिया। इसके बाद इसे छीन लिया गया। रोहन के परिजनों से माफी नाम लिखवाया गया। फिर भी रोहन को स्कूल आने की अनुमति नहीं दी गई।
इसे भी पढ़ें – उलीडीह थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी शांति नगर में घर में घुसकर मारपीट, चार लोग घायल

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप