Home > Jamshedpur > निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीडीसी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीडीसी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जमशेदपुर : निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डीडीसी मनीष कुमार ने शनिवार को परसूडीह में ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में डीडीसी ने उस कमरे का निरीक्षण किया जिसमें ईवीएम सील है। सीसीटीवी कैमरे को भी देखा गया। निरीक्षण के मौके पर डीडीसी के साथ उप निर्वाचन अधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद थीं। डीडीसी ने बताया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। यहां लगे अग्निशमन यंत्रों की भी जांच की गई। ईवीएम मशीनों के रखरखाव का भी जायजा लिया गया।

इसे भी पढ़ें – निजी स्कूलों में छात्रों को ले जाने वाले वाहनों में हो रही ओवरलोडिंग, अभिभावक संघ ने साकची में डीसी को सौंपा ज्ञापन

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप