Home > Jamshedpur > डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए जेएनएसी ने चलाया अभियान, जल जमाव करने वाले नौ लोगों से वसूला 6100 रुपए जुर्माना

डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए जेएनएसी ने चलाया अभियान, जल जमाव करने वाले नौ लोगों से वसूला 6100 रुपए जुर्माना

जमशेदपुर : जमशेदपुर में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। डेंगू के प्रकोप को कम करने के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति यानी जेएनएसी ने साफ सफाई का अभियान चला दिया है। सभी बस्तियों में साफ सफाई कराई जा रही है। शनिवार को भी सफाई का अभियान चलाया गया और टैक्स कलेक्टर की टीम ने जल जमाव करने वाले नौ लोगों से 6100 रुपए का जुर्माना वसूला है। बारीडीह मार्केट में चार, भुइयांडीह में दो और बागुनहातु में तीन लोगों से जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा, रामजन्म नगर और बिरसानगर के ओम नगर में फागिंग कराई गई और एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया।

इसे भी पढ़ें – डेंगू के रोकथाम के लिए मानगो में नगर निगम ने अभियान चला कर कराई सफाई, किया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO