Home > Crime > चोरी की सोने की चेन खरीदा करता था ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित विकास ज्वेलर्स का मालिक, 3 चोरों के साथ बिष्टुपुर से भेजा गया जेल

चोरी की सोने की चेन खरीदा करता था ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित विकास ज्वेलर्स का मालिक, 3 चोरों के साथ बिष्टुपुर से भेजा गया जेल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनताई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के तीन सदस्य मानगो के आजाद बस्ती रोड नंबर 13 का रहने वाला फैयाज आलम, आजाद बस्ती गुलाब बाग फेस टू के रहने वाले साजिद शेख उर्फ बिल्ला और उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड कालिका नगर के रहने वाले राजन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताया कि उन्होंने 5 अगस्त को जुगसलाई थाने के पास से एक महिला के गले से सोने की चेन छीनी थी। इसको ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित विकास ज्वैलर्स के मालिक विकास माने को उन्होंने बेचा था। इसके बाद पुलिस ने विकास ज्वैलर्स के मालिक विकास माने को गिरफ्तार किया और उसके पास से सोने की चेन बरामद की गई। बताते हैं कि विकास ज्वेलर्स चोरी के सोने के जेवरात की खरीदारी करता था। लेकिन, हर बार बच जाया करता था। इस बार वह पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच सका। पुलिस ने विकास ज्वेलर्स के मालिक विकास माने को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पहले तो वह सोने की चेन की खरीदारी से इनकार कर रहा था। लेकिन, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की। तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसकी दुकान से सोने की चेन बरामद हो गई। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुम्हारपाड़ा से 8 अगस्त को एक महिला के गले से छीनी गई सोने की चेन राजन कुमार के पास से बरामद हुई। फैयाज आलम व साजिद शेख उर्फ बिल्ला दोनों का अपराधी इतिहास है। फैयाज आलम के खिलाफ जुगसलाई थाने में केस दर्ज है। साजिद शेख उर्फ बिल्ला छिनताई और लूट की लगभग दो दर्जन घटनाओं में जेल जा चुका है। बिष्टुपुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जी टाउन क्लब के पास चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। तभी एक नीले रंग की बिना नंबर प्लेट की यामाहा गाड़ी पर दो युवक जाते दिखे। इनको रोका गया तो यह भागने लगे। पीछा करके स्वर्ण रेखा नदी के पास इनको पकड़ा गया। इन्होंने अपना नाम फैयाज आलम और साजिद शेख उर्फ बिल्ला बताया। दोनों की तलाशी ली गई तो फैयाज आलम के पास से एक देशी पिस्तौल और एक एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। साजिद शेख उर्फ बिल्ला के पास से कारतूस व एक स्मार्टफोन बरामद हुआ है।
इसे भी पढ़ें – परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित तालाब में मिली लाश, 3 दिन से गायब था युवक

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत