Home > Crime > अमरनाथ हत्याकांड के मुख्य शूटर विशाल के निशाने पर थे जुगसलाई व बागबेड़ा के कई अवैध कारोबारी, पुलिस कर रही तहकीकात

अमरनाथ हत्याकांड के मुख्य शूटर विशाल के निशाने पर थे जुगसलाई व बागबेड़ा के कई अवैध कारोबारी, पुलिस कर रही तहकीकात

जमशेदपुर : अमरनाथ हत्याकांड के मेन शूटर विशाल सिंह के निशाने पर कई अवैध कारोबारी थे। ये कारोबारी जुगसलाई और बागबेड़ा के हैं। इनके मोबाइल नम्बर विशाल के मोबाइल में पुलिस को मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस तहकीकात में जुट गई है। बताते हैं कि विशाल सिंह ने अपना एक गैंग बना लिया है। विशाल जब दुर्ग से टाटा आ रहा था तभी चलती ट्रेन में शुक्रवार की शाम पुलिस ने उसे दबोच लिया था। यह गिरफ्तारी सीनी रेलवे स्टेशन में साउथ बिहार एक्सप्रेस के कोच नंबर बी 6 से हुई थी। विशाल सिंह के दुर्ग से जमशेदपुर आने की सूचना पुलिस को एक कॉल से मिली थी। इसमें विशाल ने बागबेड़ा के रहने वाले अपने एक साथी को फोन कर सीनी आने की बात बताई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर की टेक्निकल टीम और पुलिस बल के जवान सादे लिबास में सीनी स्टेशन से ही ट्रेन में चढ गए और बी 6 कोच में उन्हें जो मोबाइल नंबर का लोकेशन मिला था, वहां पहुंच गए थे। पुलिस के पास विशाल सिंह की वह फोटो थी, जिसमें वह दाढ़ी रखे हुए था। जबकि वर्तमान में विशाल क्लीन शेव था। इसलिए पुलिस उसे पहचान नहीं पा रही थी। लेकिन बाद में मोबाइल लोकेशन पर भरोसा करते हुए पुलिस ने विशाल को ट्रेन में ही पकड़ लिया। यहां से विशाल को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इसके बाद उसे दुमका ले जाया गया और वहां से शनिवार की रात जेल भेज दिया गया था।
इसे भी पढ़ें – दुमका के बासुकीनाथ गए मानगो के गैंगस्टर अमरनाथ की गोली मारकर हत्या

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply